दिनांक 25 जुलाई 2025 को आयोजित जिला स्तरीय अंडर 14,17,19 गेम्स में पीएम सजेस विद्यालय भानुप्रतापपुर से व्यायाम शिक्षक तिजेंद्र यदु और बी. कुमेटी के मार्गदर्शन में कुल 14 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमे 9 छात्रों का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ है l अंडर 14 फुटबाल में हूम्यकेश दरपट्टी, हर्ष पाण्डेय, अंडर 17 में आर्यन दुग्गा, अंडर 19 में कुशल मानकर चयनित हुए है lअंडर 17 बैडमिंटन के लिए नेमिका ठाकुर, आभा पासवान, प्रियांश मंगलानी, उपेंद्र, तथा अंडर 19 में तोषील साहू का चयन हुआ है l ये सभी छात्र-छात्राएं दिनांक 28 जुलाई 2025 को संभागीय स्तरीय खेलों के लिए प्रियदर्शनीय स्टेडियम जगदलपुर जाएंगे l छात्रों की इस उपलब्धि पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान, संस्था के प्राचार्य श्री पी आर भारद्वाज एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । ब्यूरो चीफ राकेश मित्र जिला-कांकेर