ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
जल है तो कल है वृक्ष है है तो जीवन है के अभियान के तहत रविवार को महिला मंडल थारूगढ़, व युवाओं के सौजन से सातवां वन महोत्सव मनाया गया, सरकारी शामलात भूमि में फलदार, छायादार तिकोमा, पापड़ी, आंवला,बिल पत्र, अर्जुन रुद्राक्ष व औषधीय पौधे 200 रोपित किए गए हैं। महिला मंडल थारूगढ़ की प्रधान कांता देवी कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है। पेड़ों से सभी प्रणियों को जीवन के आवश्यक ऑक्सीजन प्राप्त होती है तथा वृक्ष पृथ्वी को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में प्रत्येक वर्ष 10-10 पौधों का पौधरोपण करने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी पौधे लगाने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। ओर कहा कि वर्षा जल संरक्षण करें इसके लिए सभी खाली पड़ी जमीन में छोटे छोटे तालाब निर्माण करें हमने अपने गांव में ऐसा कार्य करने के प्रयास किए हैं।
इस मौके पर समाज सेवी एवं पर्यावरण प्रेमी सुंदरलाल ने कहा कि पौधारोपण अभियान में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और हमें इनके संरक्षण एवं संवर्द्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक प्रेमचंद, आशा वर्कर अनिता ,उर्मिला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण ,सहायक ग्रामीण अधिकारी प्रदीप कुमार, एस के उद्योग परवाणु के एच आर प्रबंधक विनोद कुमार, आई टी इंजीनियर मोरपेन कंपनी राजेश कुमार, एच आर प्रबंधक अनुष्का कंपनी परवाणु नरेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार,शुभम्,महिला मंडल थारूगढ़ की सदस्य गुरप्यारी,गुरबचनी, मनीषा ,रेणुबाला,रजनी बाला, कांता ,सोमा देवी, आई पी एच विभाग के कर्मचारी राजिंदर कुमार, वन मित्र पंकज कुमार, पुरुषोत्तम ठाकुर, बालक राम, कमल किशोर, विपिन कुमार, लायक राम संतोष कुमारी, कलावती, अच्छारा देवी नीलम,, युवा यांन,वीरेन, यश, आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे