अपहृत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को उटीला पुलिस ने बांदा से किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 28.07.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में *अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) ग्वालियर श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे)* द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी उटीला उनि0 शिवम राजावत* के द्वारा थाना बल की टीम को थाना के अप0क्र0 43/25 धारा 137(2) बीएनएस इजाफा धारा 65(1),127(2),64(2)एम,61(2)ए,351(3) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट 3(1)द,3(1)ध,3(2)व्ही,3(आई)डब्ल्यू(आईआई)एससी/एसटी एक्ट में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों की तलाश की गई तो तकनीकी सहायता के आधार पर उक्त आरोपीगण प्रयागराज में होना ज्ञात हुए, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने प्रयागराज में उक्त आरोपियों की तलाश उनके घर पर की गई तो वह घर पर उपस्थित नही मिले, जब पुलिस टीम द्वारा उनके परिजनों से आरोपियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा आरोपीगण जिला बांदा में छिपे हुए होना बताया गया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपीगणों को कालू कुआ तिराहे के पास जिला बांदा से हिरासत में लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया जहॉ आरोपीगणों को थाना उटीला के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में ही अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया गया था। अपहृत बालिका के कथनों में आधार पर उक्त प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा इजाफा कर उनकी तलाश की जा रही थी।*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी सुनील (परिवर्तित नाम) निवासी उटीला जिला ग्वालियर ने थाना उटीला में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 01.05.2025 को दोपहर में वह अपनी पत्नी व लडके के साथ मुरार में घर गृहस्थी का सामान लेने के लिए गया था, शाम को वापस आया तो मेरी लडकी दिखाई नहीं दी तब मैने उसकी आसपास एवं अपने रिश्तेदारी में सभी जगह तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। मुझे शक है कि मेरी लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर के अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना उटीला में अप0क्र0-43/25 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिकाः-उक्त अपह्त बालिका को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी उटीला उनि0 शिवम राजावत, प्र.आर. प्रमोद रावत, प्र.आर. अनिल शर्मा, आर. चालक पंकज यादव, की सराहनीय भूमिका रही।