विद्यालय में श्री रामचरितमानस पाठ के विराम होने पर किया गया भंडारा।
खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरौली के मां दुर्गा बाल विद्या मंदिर का है जहां पर प्रतिवर्ष की भांति श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ विद्यालय परिवार में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने मिलकर पूर्ण किया विद्यालय के प्रधानाचार्य उमानंद सिंह के द्वारा बताया गया कि रामचरित मानस में श्री राम का आदर्श हमें सभी को संस्कारित होने अपने बड़ों माता-पिता गुरुओं की आज्ञा पालने एवं सत्य पथ पर चलकर दुनिया में पूजा होने की प्रेरणा देता है और सदैव असत्य एवं आतंकवाद पर भारी पड़ता है उक्त आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ आयोजनों में राम लखन मिश्रा, रामविलास यादव, राजेश्वर कुशवाहा, रवि शंकर, कृष्ण प्रताप, स्वतंत्र सिंह, नीरज सिंह, कुमारी चांदनी देवी, श्रीदेवी, आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भक्ति भावना के साथ सहयोग देते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया इसी दौरान विद्यालय में भोजन प्रसाद का भंडारा भी आयोजित किया गया है जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने श्री रामचरितमानस की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।
बांदा से संवाददाता,
विनय सिंह की रिपोर्ट