नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
शिक्षाशास्त्र विषय की संभावनाओं पर विभाग में कार्यक्रम
विभावि के पास उत्तम शैक्षिक परिवेश: प्रो मधुसूदन
विभावि की प्राकृतिक सुंदरता उच्च शिक्षा के अनुकूल: डॉ अजीत कुमार
हजारीबाग: विश्वविद्यालय शिक्षाशास्त्र विभाग में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. मधुसूदन जे वी और इग्नू, नयी दिल्ली के शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ अजित कुमार सी ने शिक्षा शास्त्र के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने अभिभाषण से छात्रों को शिक्षाशास्त्र विषय की असीम संभावनाओं पर विस्तार से परिचित कराया। डॉ मधुसूदन ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिवेश की प्रशंसा की। वही डॉ अजीत कुमार विश्वविद्यालय की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली की खूब प्रशंसा करते हुए बताया कि यह शिक्षा के लिए अनुकूल प्राकृतिक परिवेश प्रदान करता है। मौके पर विभाग द्वारा दोनों अतिथि शिक्षाविदों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एम. एड एवं इंटीग्रेटेड बी. एड के छात्र अच्छी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो तनवीर यूनुस तथा विभागीय शिक्षक प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ रजनीश कुमार, शालिनी अवधिया, डॉ कुमारी भारती, डॉ चौधरी प्रेम प्रकाश और निशा सिन्हा उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ अमिता कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनिता बांकिरा द्वारा किया गया।