नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के सीईओ ने किया हजारीबाग का दौरा
हजारीबाग/दारू: 2 अगस्त, 2025 को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) राजीव रंजन कुमार ने हजारीबाग जिले का दौरा किया। उन्होंने इचाक प्रखंड के करियातपुर स्थित ब्रास मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और पदमा सरिया में एक लघु उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान, क्लस्टर के डायरेक्टर ने सीईओ को चल रहे कार्यों की जानकारी दी। करियातपुर का यह क्लस्टर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की स्फूर्ति योजना के तहत स्थापित किया गया है।
सीईओ ने कारीगरों द्वारा बनाए जा रहे ब्रास और कांसा के बर्तनों का अवलोकन किया। उन्होंने क्लस्टर को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के जिला समन्वयक त्रिपाठी और ईचाक व पदमा के प्रखंड समन्वयक भी उपस्थित थे।