संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
JS विद्युत विभाग, कोसेलाव में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सराहनीय पहल की गई, जहाँ विभाग के पीछे के मैदान में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, लगभग 60 से 70 स्वस्थ पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र की हरियाली और वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है इस महत्वपूर्ण कार्य में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इनमें शिक्षक मंद्रूप जी वैष्णव, सुखदेव जी, प्रोफेसर डॉक्टर मगन जी सोलंकी, और एडवोकेट वकील साहब राम रतन जी सोलंकी,शामिल थे। इनके साथ ही कानसिंह जी राजपूत, भरत भाई गहलोत, मोतीलाल माली ,राकेश मेवाडा कलाल, भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस तरह का सामूहिक प्रयास यह दर्शाता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी वर्गों का सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। इन सभी व्यक्तियों ने मिलकर न केवल पेड़ लगाए, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि हर व्यक्ति को प्रकृति की सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम बिजली घर, कोसेलाव के मैदान को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान