✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
अजाक्स कटनी ने नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी का किया भव्य स्वागत
कटनी, : मध्य प्रदेश अजाक्स संघ कटनी ने आज नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह मरावी का हार्दिक स्वागत किया। जिला महासचिव पूर्णेश उइके द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वागत समारोह में श्री मरावी को फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी हितों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन जिला शिक्षा अधिकारी ने संघ को दिया।
स्वागत कार्यक्रम में अजाक्स संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे, पूर्व अध्यक्ष सोहन लाल चौधरी, जय कुमार चौधरी, सुग्रीम सिंह मरावी, चंद्रभान बौद्ध, मनोज श्रीवास, मनोज दहिया, भूपत सेमा, अजीमुद्दीन शाह, कपिल मनहर, चंद्रहास आर्मो, गुलाब परस्ते, सुजान सिंह ठाकुर, हर प्रसाद चौधरी, अनिल दीवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ सकारात्मक संवाद और सहयोग की उम्मीद जताई, ताकि कर्मचारी हितों को बढ़ावा मिले और शिक्षा विभाग में सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।