सागर/थाना केसली पुलिस द्वारा वनदेवी माता मंदिर में दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
थाना केसली पुलिस द्वारा वन देवी माता मंदिर, ग्राम केसली में दानपेटी से चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की राशि भी जप्त की गई है।
दिनांक 29.07.2025 को फरियादी भरतलाल पिता राजभान तिवारी, उम्र 62 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, केसली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर की सफाई हेतु महेश यादव को नियुक्त किया गया था। दिनांक 30.07.2025 की सुबह 8:00 बजे जब महेश यादव मंदिर की सफाई करने पहुँचा, तो देखा कि दानपेटी का कुंदा टूटा हुआ था और उसमें रखे हुए दान के रुपए नहीं थे।
मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि करीब ₹10,000 दानपेटी में रखे थे जो चोरी हो गए हैं। उक्त सूचना पर थाना केसली में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 334(1), 303(2) भा.दं.सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केसली द्वारा विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच में संदेह होने पर नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी सत्यम पिता जीवनलाल विश्वकर्मा निवासी गोंगावली उम्र 22 वर्ष थाना करेली जिला नरसिंहपुर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की थी।
उसकी निशानदेही पर शेष चार आरोपी:
1. अमृत पिता बद्री प्रसाद ठाकुर उम्र 21 साल निवासी गोगावली थाना करेली जिला नरसिंहपुर
2. आदित्य उर्फ आदी पिता विजय ठाकुर उम्र 21 साल निवासी गोगावली टोला थाना करेली जिला नरसिंहपुर
3. नितेश पिता मुकेश ठाकुर उम्र 21 साल निवासी। गोगावली टोला थाना करेली जिला नरसिंहपुर
4. विकास पिता शंभूशरण मेहरा उम्र 18 साल निवासी भौंरझिर थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर
को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹6,500/- चोरी की राशि व घटना में प्रयुक्त टायर का लीवर जप्त किया गया है।
उक्त सभी आरोपियों को दिनांक 05.08.2025 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना केसली पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से की गई कार्यवाही सराहनीय रही।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक – हरिराम मानकर, उप निरीक्षक माधव सिंह, आरक्षक – 1088 कैलाश, 1662 दिनेश चौहान, 508 कंछेदी, 588 राहुल, 122 बलराम, 1224 रागिनी तिवारी, साइबर सेल प्रधान आरक्षक 398 सौरभ, आर 1105 हेमेंद्र। तकनीकी विश्लेषण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कमलेश अहिरवार रिपोर्टर