✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, स्मृति नगर पुलिस ने पकड़ा आदतन ठग
भिलाई। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 जिलों में नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आदतन अपराधी साबास खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंत्रालय में बाबू होने का झांसा देकर अब तक करीब 30 लाख 94 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
प्रार्थी ने की थी शिकायत, आरोपी ने खुद को बताया था मंत्रालय का बाबू
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ढालसिंह वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2020 में उसकी पहचान साबास खान से हुई थी। साबास ने खुद को रायपुर मंत्रालय में कार्यरत बाबू बताया और प्रार्थी व उसके साथियों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके एवज में आरोपी ने नकद और बैंक के माध्यम से कुल ₹30,94,000 की राशि वसूली।
FIR दर्ज कर महासमुंद से दबिश में हुआ गिरफ्तार
स्मृति नगर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क्रमांक 910/2025, धारा 420 भादवि के तहत मामला विवेचना में लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को महासमुंद भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
आरोपी साबास खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पहले से कई जिलों में दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले
साबास खान के विरुद्ध पहले भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं:
1.थाना दर्री (कोरबा) – अपराध क्रमांक 57/2016, धारा 420
2.थाना गोलबाजार (रायपुर) – अपराध क्रमांक 116/2019, धारा 420, 467, 468, 471, 120B, 201
3.थाना कोतवाली (महासमुंद) – अपराध क्रमांक 104/2018, धारा 498(D), 489(E)
4.अपराध क्रमांक 94/2024 – धारा 489(B), 489(C)
5.इसके अलावा राजनांदगांव और गरियाबंद जिलों में भी नौकरी दिलाने के नाम पर दर्ज हैं धोखाधड़ी के प्रकरण।