भाजपा जिला अध्यक्ष ने मृतक के परिवार से की मुलाकात
दुद्धी सोनभद्र।भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने शंभू खरवार की हत्या के बाद उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक की शोक संतप्त अर्धांगिनी मानमती देवी और बच्चों को 51 हजार रुपये की नगद राशि भेंट की और उनके दुख दर्द को सुना।
मृतक की पत्नी मानमती देवी ने जिला अध्यक्ष को बताया कि जाहिद ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था, जिसमें विफलता के बाद उसने शंभू खरवार की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पिछले 7-8 वर्षों से जाहिद के साथ राजगीर का काम कर रही थी।
जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने मृतक के परिवार को आश्वासन दिया कि संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है और किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है।
तहसीलदार दुद्धी ने मृतक के परिवार को शासकीय आर्थिक मदद प्रदान कराए जाने का आश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चाँद प्रकाश जैन, जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, रामनिवास तोमर, सुरेंद्र कुमार अग्रहरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह व वीरेंद्र चौधरी हरिराम छवि एवं राज वर्मा, जितेन्द्र चन्द्रवंशी,रिंकू सिंह, मिश्रा एडवोकेट,सुनील दूबे, अनुराग पाठक,मनोज सिंह,ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद निराला, सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी,विवेक सिंह