एसओजी/सर्विलांस टीम शामली व थाना कैराना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई कैराना-कांधला मार्ग पर हुई युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में लिप्त 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल छुरा व थ्री व्हीलर टैम्पो बरामदः-
ज्ञात हो आज दिनांक 10.08.2025 को कैराना-कांधला मार्ग पर सड़क किनारे बाग में मृतक असलम पुत्र आबिद निवासी मौहल्ला खैल थाना कांधला जनपद शामली का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियो, थाना कैराना पुलिस तथा फील्ड़ यूनिट द्वारा मौके पर पहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये । थाना कैराना पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता आबिद पुत्र सद्दीक निवासी मौहल्ला खैल थाना कांधला जनपद शामली की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में टीमें गठित की गयी ।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.08.2025 को पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित/हत्या में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी से सम्बन्धित अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना कैराना की संयुक्त त्वरित कार्यवाही में थाना क्षेत्रान्तर्गत कैराना-कांधला मार्ग पर सड़क किनारे बाग में हुई युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में लिप्त 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल छुरा व थ्री व्हीलर टैम्पो बरामद हुआ है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः मृतक असलम की पत्नी आसमीन का प्रेम-प्रसंग इतजार पुत्र आबिद निवासी मौहल्ला ईदगाह के पास थाना कांधला जनपद शामली से हो गया था । इस बात की जानकारी मृतक असलम को हो गयी थी, जिसका असलम विरोध करता था । मृतक असलम नें आसमीन पुत्री हमीद निवासी ग्राम फतेहपुर पुट्ठी थाना बालेनी जनपद बागपत से प्रेम विवाह किया था । प्रेम-प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी आसमीन द्वारा अपने भाई हारुन व इतंजार के साथ मिलकर असलम की हत्या कर दी गयी । मृतक असलम द्वारा आसमीन से प्रेम विवाह करने को लेकर आसमीन का भाई हारुन मृतक असलम से क्षुब्ध रहता था ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.इंतजार पुत्र आबिद निवासी मौहल्ला ईदगाह के पास थाना कांधला जनपद शामली ।
2.हारुन पुत्र हमीद निवासी ग्राम फतेहपुर पुट्ठी थाना बिनौली जनपद बागपत ।
3.श्रीमती आसमीन पत्नी असलम निवासी मौहल्ला खैल थाना कांधला जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरणः-
1.घटना में प्रयुक्त आलाक्तल छुरा ।
2.घटना में प्रयुक्त थ्री व्हीलर टैम्पो ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह थाना कैराना जनपद शामली मय टीम ।
2.निरीक्षक श्री समयपाल अत्री एसओजी प्रभारी जनपद शामली मय टीम ।
3.उ0नि0 श्री फतेह सिंह सर्विलांस प्रभारी जनपद शामली मय टीम ।
नोटः-घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा 25,000/- रुपये के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़