जिला रिपोर्टर नरेश जाटव केलादेवी करौली राजस्थान।
राजस्थान के करौली जिला में”भारत रत्न” पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी जी की पुण्यतिथि पर आज सत्यनारायण मेहरा के नेतृत्व में कैला देवी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया उनके जीवन चरित्र और राजनीति को जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के उनके विचार ,आदर्श और दूरदर्शी सोच, नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी पर चर्चा कर नमन किया गया इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल मंत्री द्वारा सभी भक्तजनों, दर्शनार्थियों को और कार्यकर्ताओं को ठंडाई,दही लस्सी पिलाकर स्वागत सत्कार किया पुण्यतिथि के इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण मेहरा, हिम्मत सिंह जादौन ,प्रताप सिंह जादौन, बंटी शर्मा, संदीप सिंह भोलू शर्मा, सोनू वाल्मीकि, राघवेंद्र बना, संजय शर्मा, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे