जनपद में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 194वीं जयंती, निकाली भव्य शोभा यात्रा
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज
मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 17 अगस्त भारत की अमर स्वतंत्रता सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 194 वी जयंती जनपद में बड़े ही धूमधाम से शनिवार को मनाई गईl इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लियाl
शहर में शोभा यात्रा का शुभारंभ एटा विधायक प्रतिनिधि प्रेमलता राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर कियाl भाजपा जिला अध्यक्ष ममता सिंह लोधी भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष खजान सिंह लोधी, अहिबरन सिंह लोधी अखिल भारतीय लोधी महासभा युवा जिला अध्यक्ष नीतू राजपूत शोभा यात्रा संयोजक चंदन राजपूत एवं लोधी समाज के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में साथ चल रहे थे यह शोभायात्रा ज्योति तिराहा से शुरू होकर आगरा रोड बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड, बस स्टैंड, कचहरी रोड और ईसन नदी पल होते हुए वीरांगना अवंती बाई लोधी चौक पर समाप्त हुई शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थी, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही l युवाओं में बाइक रैली में हिस्सा लिया और जोश के साथ स्वतंत्रता के नारे लगाये शोभ यात्रा के मार्ग में सर्व समाज के लोगों और नेताओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों का स्वागत किया और जलपान कराया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का कणा बंदोबस्त था l
शोभा यात्रा की समापन पर, वीरांगना अवंती बाई लोधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया आईआरएस जॉइंट कमिश्नर भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया l भाजपा जिला कोषाध्यक्ष उत्सव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर शोभा यात्रा में शामिल अतिथियों और आयोजको को का मिष्ठान खिलाकर और माला पहनकर स्वागत किया गया l इस अवसर पर भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदीप चौहान, धीरू राठौर अवधेश गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे l शोभा यात्रा की सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त कियाl इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती की अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस दौरान उन्होंने रानी अवंती बाई के साहस और पराक्रम देश के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की रानी अवंतीबाई का जीवन हमें यह सिखाता है की देश की रक्षा और सम्मान के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए और हमें उनके दिखाई रास्ते पर चलना चाहिएl
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ममता सिंह लोधी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं कई स्थानीय नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे l सभी ने रानी अवंती बाई को नमन किया और उनके सम्मान में नारे लगाए l