श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे महानगर के मंदिर
सहारनपुर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर महानगर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्युत लाईटों से मंदिरों की खुबसूरती बढ़ गई। वहीं मंदिरों में भगवान कृष्ण के पालने को सजाया गया। भक्तों में खासा उत्साह दिखा। भक्त पूजा को लेकर देर रात तक जुटे रहे। मंदिरों में श्रीकृष्ण के भजन गुंजायमान हो रहा था।
शहर के अधिकांश मंदिरों में सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी की जा रही थी। बाल गोपाल के नये वस्त्र पहनाकर भक्तजन श्रृंगार किया गया।
हिम्मतनगर गली नंबर 10 पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को 90वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया । भजन-कीर्तन की गूंज ने देर रात तक वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशल पाल ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पार्षद राजकुमार शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय, दीपक, मोहित, लक्ष्य, लाला, बिल्लू, अवनीश कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार, सोहन कुमार, मोहन कुमार, आशु कश्यप नीरज कुमार, रजत बाबर, जॉनी धीमान, अमित चौधरी आदि रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़