परलकोट क्षेत्र के समस्त कृषि आदान विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि संघ के संज्ञान में यह गंभीर शिकायत आई है कि विश्व हिन्दू महासंघ कांकेर जिले के संयोजक बलाई बोस द्वारा “जैविक खेती” के नाम पर कृषि आदान विक्रेताओं को भयभीत कर बिना मूल्य चुकाए खाद, ज़ाइम, बाल्टी एवं अन्य कृषि उत्पादों की अवैध वसूली की जा रही है। विशेषकर बड़गांव क्षेत्र से प्राप्त शिकायत में स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त व्यक्ति वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पखांजूर के नाम का दुरुपयोग कर दुकानदारों से सामग्री ले रहा है।
परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ इस प्रकार की दबावपूर्ण वसूली और असामाजिक गतिविधि की कड़े शब्दों में निंदा करता है। सभी विक्रेताओं से निवेदन है कि ऐसे तत्वों को किसी भी प्रकार का कृषि उत्पाद न दें तथा घटना की तत्काल सूचना संघ को उपलब्ध कराएँ।
यह ध्यान रखना आवश्यक है कि हम कृषि आदान विक्रेता अपने परिवार के भरण-पोषण और आजीविका के लिए व्यापार कर रहे हैं, न कि किसी असामाजिक व्यक्ति के हित साधन हेतु।
इस विषय की गंभीरता को देखते हुए कल दिनांक 18/08/2025 को दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी पखांजूर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें समस्त कृषि आदान विक्रेताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। इस बैठक में कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपने तथा थाना पखांजूर में एफ.आई.आर दर्ज कराने संबंधी प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ स्पष्ट करता है कि ऐसे अवैध कृत्यों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
असीम पाल
अध्यक्ष
परलकोट कृषि आदान विक्रेता संघ
पखांजूर, जिला कांकेर (छ.ग.)