भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,भक्तों ने किया भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना, अर्धरात्रि बाद जन्मे भगवान श्री कृष्णा
दुद्धी सोनभद्र।शनिवार को कस्बा एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान कस्बा स्थित श्री राधा- कृष्णा मंदिर के अलावा श्रीसंकटमोचन मंदिर,मां काली मंदिर,शिवाला शिव मंदिर ,विष्णु मंदिर ,प्राचीन हनुमान मंदिर ,पंचदेव मंदिर ,शिवाजी तालाब शिव /हनुमान मंदिर ,रामनगर शिव मंदिर और हनुमान मंदिर पुरानी कोतवाली समेत नगर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
मंदिरों में भगवान कृष्ण की मूर्तियों को दूध, दही, शहद सहित पंचामृत से नहलाया गया और नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया।पूजा कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण हवन पूजन से शुरू हुई । पूरा मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झिलमिलाती विद्युत झालरों और भगवान श्री कृष्ण की झांकियां से बड़े ही आकर्षण ढंग से सजाया गया था ,जिसने पूरा मोहाल को भक्तिमय बना दिया ।रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के बाद पूरा नगर कृष्ण मय हो गया ।भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से नगर गुंज उठा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा लोगों ने अपने घरों में भी आयोजन किया।
विशेष पूजा और आरती का आयोजन मंदिर समेत घरों में भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए । और भगवान श्री कृष्ण के जयकारे व ‘ हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की और नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ‘ आदि भजन के ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर समेत नगर गुंजायमान हो उठा ।इस दौरान कुछ भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के नाम का जाप किया और उनकी भक्ति में सराबोर दिखें।
मंदिर व पूजा समिति आयोजकों द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया ।
इस दौरान भक्तों ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों के बारे में चर्चा की। कहा कि भगवान कृष्ण के संदेश से हम अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने समानता की बात की और हमें कर्म, वाणी और नीति में सुधार करने का संदेश दिया। भगवान कृष्ण के संदेशों को आत्मसात करने से हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।
बता दे कि भगवान श्री कृष्ण के प्रगट दिवस पर नगर में सुबह से देर रात तक जश्न का माहौल देखा गया। जगह जगह भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे भक्तों को भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबने का अवसर मिला।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह