रिपोर्ट नबील बेग
एम.एस. उड़ान एन. जी. ओ. के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपाधि महाविद्यालय, श्री राम इंटर कॉलेज, जी॰जी॰ आई॰सी॰ कॉलेज तथा एस॰एन॰ इंटर कॉलेज आदि पीलीभीत के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे छात्र/छात्राओं को साइबर क्राइम, वित्तीय विकास और भविष्य निर्माण के अनेक पहलुओं पर जानकारी अमरोहा से आए डॉ॰ मनीष द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ॰ सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ॰ सुरेन्द्र कुमार, श्रीमती अनीता रानी, श्री जावेद अहमद, श्री चांद, पवन शर्मा, अंशिका कुमारी और फ़ैयाज़ सर आदि मौजूद रहे