सावादादाता राजा गोखले
खरगोन जिले के कसरावद के बलकवाड़ा थाना की खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में फिर से एक चाकू मारने की घटना सामने आई है जिसमे युवक चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया। जो की रोड़ पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।घटना होते ही मौके पर लोगो की भीड़ भी जमा हो गई थी चाकू मारने की सूचना मिलने पर बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव और चोकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मौके से दोनो आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।वही युवक को ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे इंदौर रैफर किया गया।सूचना मिलते ही
मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला खलटाका पुलिस चौकी पर पहुंची। वही पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है अभी घटना का कारण सपष्ट नही हो पाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट 1.श्वेता शुक्ला एसडीओपी
मंडलेश्वर
बाइट ऋषि वर्मा