पत्रकार सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर इंडियन टीवी न्यूज़)
पंचायतों का कार्यकाल खत्म, प्रशासकों पर विवाद चुनाव की तैयारी :- निर्वाचन आयुक्त।
जयपुर। राजस्थान प्रदेश की 6,759 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल जनवरी 2025 में खत्म हो चुका है. इसके बाद सरकार ने पूर्व सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया था, हालांकि, भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों में कई प्रशासकों को हटा दिया गया था, अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन प्रशासकों को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव हर पांच साल में कराना अनिवार्य है, विशेष परिस्थितियों में इसे अधिकतम छह महीने तक टाला जा सकता है, आयोग अब इस आदेश का पालन करते हुए जल्द ही तारीखों का ऐलान करने की तैयारी में है, राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इसके लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत है, जो अभी संभव नहीं है. इसलिए, आयोग हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही चुनाव कराएगा।