दुद्धी उपजिलाधिकारी ने तहसील के तीनों विकास खण्डों में खाद वितरण के लिए जारी किया रोस्टर
दुद्धी सोनभद्र ।किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और समितियों पर अनावश्यक भीड़भाड़ से बचाने के लक्ष्य के साथ दुद्धी उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंडों में खाद वितरण के लिए नया रोस्टर जारी किया है। इस रोस्टर के अनुसार प्रत्येक विकास खंड की मूल समिति और अतिरिक्त प्रभार समिति में अलग-अलग दिनों पर खाद वितरण किया जाएगा।
अगर हम बात करे विकास खंड दुद्धी की,तो
दुद्धी और मेड़नीखाड की मूल समिति में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खाद वितरण होगा। वहीं झारो, बीडर और म्योरपुर की अतिरिक्त प्रभार समिति में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खाद का वितरण किया जाएगा।इसके अलावा
विकास खंड म्योरपुर के मूल समिति जरहा में पूर्व कार्य दिवस पर में किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। विकास खंड बभनी में बभनी और चकचपकी की मूल समिति में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किसानों को खाद मिलेगा। वहीं खोतोमहुआ की अतिरिक्त प्रभार समिति में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खाद वितरण होगा। इसके साथ ही चकचपकी मूल समिति में भी पूर्व कार्य दिवस पर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि नया रोस्टर किसानों की सुविधा को देखते हुए तैयार किया गया है। इस व्यवस्था से किसानों को समय पर खाद प्राप्त होगा और वितरण के दौरान अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति से बचा जा सकेगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह