सहारनपुर,/ दिल्ली
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने केन्द्रिय ग्रह मंत्री अमित शाह को नए विधेयकों पर बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर विधायक राजीव गुम्बर ने गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी और 30 दिन तक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने संबंधी तीन विधेयक पेश करने पर बधाई दी और कहा कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी नैतिकता और कानून के दायरे में लाया जा रहा है….विधायक राजीव गुम्बर ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपेरशन सिंदूर की सफलता के लिए भी ग्रह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान केंद्रीय ग्रह मंत्री से अनेक राजनैतिक विषयो पर भी उनका मार्गदर्शन लिया….विधायक राजीव गुम्बर ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आई टी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को ऑनलाइन गेमिंग संबंधी बिल लाने पर बधाई देते हुए कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के कारण अनेक युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है जिस पर अब रोक लगेगी। सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त होने वाले बड़े राजस्व पर लोकहित को प्राथमिकता दी है जिसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़