एसपी नगर व्योम बिंदल ने की पुष्टि, घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश
सहारनपुर । थाना गागलहेड़ी पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर गैंगस्टर और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल घायल बदमाश का इलाज पुलिस हिरासत में कराया जा रहा है और उसके आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़