दनुआ घाटी में सड़क हादसों की श्रृंखला, तीन दुर्घटनाओं में कई घायल
हजारीबाग: जिले के चौपारण स्थित दनुआ घांटी में शनिवार को सड़क हादसों की एक के बाद एक तीन घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोग घायल हो गए।
पहला हादसा: पहली घटना में, रिफाइन से भरा एक ट्रक (UP66T8951) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे।
दूसरी और तीसरी घटना: कुछ ही देर बाद, एक और ट्रक के पीछे चल रही एक चारपहिया वाहन को पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान, तीसरी दुर्घटना में एक ट्रेलर को भी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों हादसों में घायल हुए चालकों को तुरंत चौपारण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इन लगातार दुर्घटनाओं से दनुआ घाटी में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य किया।
नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ
हजारीबाग संपर्क – 8850529025