सेना के जवान राजेश यादव का असम में आकस्मिक निधन, आज शाम पहुंचेगा गृह जनपद पार्थिव शरीर
मऊ जिले के घोसी विधान सभा के ग्राम जमालपुर मिर्जापुर निवासी, सेना के जवान राजेश यादव उर्फ राजू का असम के गुवाहाटी में हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। ये खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चली पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी।
जानकारी के अनुसार, जवान राजेश यादव ड्यूटी कर रहे थे, ड्यूटी के दौरान ही अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया।
इसकी खबर जैसे ही परिवार और ग्रामीणों को मिली, तुरंत उनकी आँखें नम हो गई और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, वहीं उनके घर पर आप पास के नौजवानों, बुजुर्गों और भी लोगों की भारी संख्या में भीड़ लग गई।
आपको बता दें कि बताए गए जानकारी के हिसाब से जवान राजेश यादव की पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जवान के पार्थिव शरीर की अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मैं दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ मऊ, अपने चैनल इंडियन टीवी न्यूज़ के माध्यम से आप सभी क्षेत्रवासियों और क्षेत्र के नौजवानों से कहूंगा कि जवान राजेश यादव के पार्थिव शरीर की अंतिम विदाई भारत माता की जय के साथ करें।
दलजीत सिंह चौहान
ब्यूरो चीफ मऊ
इंडियन टीवी न्यूज़