ऑपरेशन सवेरा : शामली का हिस्ट्रीशीटर जीतू 1 साल के लिए जेल में निरुद्ध
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत जनपद शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र पीतम निवासी ग्राम किवाना, थाना कांधला, जनपद शामली को स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (PITNDPS), 1988 की धारा 3(1) के तहत 01 वर्ष के लिए जिला कारागार मुजफ्फरनगर में निरुद्ध कराया गया है।
अभियुक्त पर हत्या के प्रयास, अपहरण, हत्या, आबकारी व एनडीपीएस अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह जनपद शामली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी माना जाता है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन सवेरा के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़