आगामी त्योहारों के चलते हुए शांति समिति की बैठक
निवाली नगर स्थित पुलिस थाना पर आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई जिसमे गणेश स्थापना ,डोल ग्यारस ,एवं ईदमिलादुन्नबी सहित अन्य त्योहारों को लेकर प्रशासन की गाइड लाईन के बारे में थाना प्रभारी आर के लौवंशी के द्वारा बताया गया व शांति पूर्ण त्योहार मनाने के लिए बोला गया थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष कुल 13 जगह पर बड़े गणेश पंडाल बनाए जाएंगे सभी पंडालो के आयोजन कर्ताओं को बताया गया कि पंडालों में सीसी टीवी कैमरे सहित अग्निशमन यंत्र व व्यवस्थित विद्युत व्यवस्था की जाए जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना का भय ना हो बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी, केतराम ब्रह्मणे ,गणेश शितोले , निवाली सदर हाजी स्माईल , मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित , पंकज बंसल, लखन पंडित, कन्हैया धनगर, भगवान तंवर , नीलेश कौशल , अनिल प्रजापति , विनय सिसोदिया, आदि पंडालों के आयोजन कर्ता लोग उपस्थित रहे
लखन पंडित
निवाली
जिला बड़वानी