मामचारी के युवाओं ने विद्यालय में बच्चों के लिए सहयोग राशि से कराया खेल मैदान तैयार।
इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान
राजस्थान में करौली जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित मामचारी गांव का नवीन विद्यालय जो की मामचारी बांध के पास स्थित है, जिसमें बच्चों के लिए कोई भी खेल मैदान नहीं था और कई बार ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित विभाग को इस बारे में अनेकों बार अवगत करवाया गया। लेकिन अंत में मजबूरन गांव की युवा शक्ति ने बहुत ही सराहनीय पहल करते हुऐ जन सहयोग लेकर विद्यालय के बाहर खाली पड़ी जमीन को समतल कराकर जिसमें लगभग 150 ट्रॉली मिट्टी डाली गई। वही इन युवाओं साथियों के साथ में ट्रैक्टर ड्राइवर व ट्रैक्टर मालिकों और जेसीबी मालिक के साथ साथ विद्यालय स्टाफ का पूर्ण रूप से सहयोग रहा। इस कार्य को लेकर गांव में ग्रामीणों के बीच मामचारी की युवाओं टीम की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।