नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
सिक्खों के 9 वे गुरु तेग बहादुर सिंह की पालकी जागृति यात्रा असम से पहुंचा हजारीबाग
सिक्खों के 9 वे गुरु तेग बहादुर सिंह की पालकी और उनके अस्त्र शास्त्र की जागृति यात्रा असम से आरंभ होकर आज गुरुवार को हजारीबाग पहुंचा जहां से विभिन्न जिलों से होते हुए पंजाब तक जाएगी। जागृति यात्रा हजारीबाग में लगभग दोपहर तक पहुंची। गुरुवार को हजारीबाग के डेमोटांड़ से खालसा यूथ विंग ने यात्रा का स्वागत किया और नगर प्रवेश करवाया इसके बाद बस स्टैंड, बुढ़वा महादेव, आनंदा चौक होते हुए गुरुद्वारा पहुंची इसके बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया जिनमें भैया अभिमन्यु प्रसाद,हजारीबाग यूथ विंग, फेडरेशन चैंबर ऑफ कॉमर्स, दिगंबर जैन पंचायत समेत कई सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया! यात्रा में रांची से पहुंची 20 बुलेट राइडर्स भी आकर्षण का केंद्र थी! गुरुद्वारा में कीर्तन के बाद अटूट लंगर हुआ! जिसके बाद शाम में शहर के इंद्रपुरी चौक होते हुए पटना साहिब के लिए रवाना हुई! मीडिया प्रभारी रोहित बजाज ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के बारे में बताया जाता है कि वे मुगल आक्रांता औरंगजेब के खिलाफ लड़ाई लड़े थे जो मुगलों की स्वाधीनता स्वीकार करने के बजाय अपना सर कटवाना उचित समझा वे इस लड़ाई को नहीं लड़ते तो सनातन खतरे में पड़ जाता। इस कारण सिख समुदाय अपने इस गुरु को क्रांति कारी की नजर से देखते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है।