तीन दिवसीय मंदिर जीर्णोद्धार व स्थापना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
निवाली नगर के गुमड़िया रोड़ स्थित दुर्गा माता मंदिर पुनर्निर्माण के बाद माता की पुनः स्थापना कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें दिनांक 29 अगस्त 2025 शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से श्रीराम मंदिर निवाली से कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुमड़िया रोड़ स्थित मंदिर में पहुची माता की भक्त सुकमा बाई भीमसिंग पिपलोद वे द्वारा बताया गया कि वर्ष 1997 दुर्गा मंदिर का निर्माण कर दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा की थी जिसमे समय के साथ साथ भक्तों की संख्या बढ़ने व चेत्र व शारदीय नवरात्रि में भक्तों की अधिक संख्या आने के चलते मंदिर को भव्य रूप देने की आवश्यकता महसूस की जारही थी इस लिए मंदिर का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया और पुराने मंदीर को हटा कर नये मंदीर के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ धीरे धीरे नया मंदीर आकार लेने लगा और अब मंदीर पुर्ण होकर रंग रोगन होकर अच्छि तरह से सज गया है 2400 वर्ग फिट में आकर्षक नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय किया गया है इसके अनुसार दिनांक 29 अगस्त शुक्रवार को कलश यात्रा सुबह 10:30 बजे निकली गई जिसके वाद दोपहर 12 बजे मंडल पूजन माताजी की पुजा स्थापना पूजन तथा कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया वही दूसरे दिन 30 अगस्त शनिवार को देव पूजन माताजी पूजन माताजी का पाठ हवन सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा तीसरे दिन दिनांक 31 अगस्त माताजी हवन शिखर कलश पूजन प्रात:8 बजे पश्चात महाआरती व कन्या भोज व भोजन प्रसादी का कार्यक्रम होगा दुर्गा मंदिर के सेवक सुकमाबाई भीम सिंह पिपलोदे ने सम्पूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में नगरवासियों से पधारने की अपील की इस अवसर पर बड़ी संख्या के महिलाएं व नगरवासी उपस्थित रहे
लखन पंडित
निवाली
जिला बड़वानी