बिजनौर/नगीना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था
जिसमें युवकों की तमंचे व पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ वायरल हुई वीडियो का संज्ञान लेकर दो अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
रिपोर्टर
इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
एंकर
आपको बता दे की सोशल 27 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूको की तमंचे और पिस्तल के साथ वीडियो वायरल हुई। जिसका थाना नगीना पुलिस द्वारा तत्काल से ज्ञान लिया गया और वीडियो में दिखाई दे रहे अभियुक्त अंकित पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहल्ला लालसराय नगीना और यासिर पुत्र शराफत हुसैन निवासी ग्राम मँझेड़ा शकरु थाना नगीना जनपद बिजनौर को मुखबिर की सूचना पर एक अवैध पिस्तल 32 बोर मय दो जिंदा कारतूस 1 खोखा कारतूस 32 बोर व अवैध तमंचा 12 बोर मय 5 जिंदा 1 खोखा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जों से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पकड़ा गया दोनों युवकों ने जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए सुनहरी होटल के पीछे जंगल में पिस्तौल लहराते हुए फायर किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है।