डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सहारनपुर । शासन के आदेशों के क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता की विभिन्न शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से किया जाए और शिकायतकर्ता को उसकी प्रगति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की पहली प्राथमिकता है। जनसुनवाई की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़