इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान
राजस्थान के करौली जिले में स्थित कैलादेवी के पास कैला गांव में सरकारी अस्पताल तक पहुंचने में मरीज व आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जो 2 किलोमीटर दूर है और कैलादेवी सरकारी अस्पताल का रास्ता बहुत ज्यादा खराब हो रहा है और जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं इससे अस्पताल पहुंचने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस रास्ते पर आज तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाते हैं तो रास्ता खराब होने से उसकी तबीयत पहले से भी ज्यादा खराब हो जाती है।