सहारनपुर पुलिस का नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान
पुलिस की अपील : हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें
सहारनपुर । सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में दोपहर 2 से 3 बजे तक जनपदभर के सभी पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया गया और उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि हेलमेट न पहनने से सड़क हादसों में मौतों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, ऐसे में सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।
सहारनपुर पुलिस की अपील
दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।
कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
वाहन धीमी गति और अपनी लेन में चलाएं।
किसी भी आपात स्थिति में 108 और 112 नंबर पर संपर्क करें।
नशीले पदार्थ या शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।
गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़