उत्तर प्रदेश
एटीएस के निरीक्षक सुधीर उज्ज्वल को मिला हिंदुस्तान शौर्य सम्मान
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एटीएस फील्ड इकाई सहारनपुर ने ऐसी कार्रवाइयाँ की हैं जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज हों गयी। इन्हीं जांबाज ऑपरेशनों का नेतृत्व करने वाले एटीएस प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार उज्ज्वल को उनकी अदम्य साहस, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए डीजीपी द्वारा ‘हिंदुस्तान शौर्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक अधिकारी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल की दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़