थाना कुतुबशेर साइबर हेल्पडेस्क की बड़ी सफलता : 30 हज़ार की ठगी की रकम पीड़ित के खाते में वापस
सहारनपुर । थाना कुतुबशेर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। टीम ने पीड़ित गुलशेर पुत्र मौ. गुलजार निवासी हबीबगढ़, थाना कुतुबशेर के खाते से ठगी गई ₹30,000 की पूरी धनराशि वापस कराई।
मामला 28 जुलाई 2025 का है, जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से पीड़ित के खाते से कुल ₹30,000 की ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में 1 सितंबर को थाना कुतुबशेर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर राशि को होल्ड कराया और अंततः पीड़ित के खाते में वापस कराया। पीड़ित ने संपूर्ण धनराशि वापस पाकर थाना कुतुबशेर साइबर हेल्पडेस्क टीम और सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह, निरीक्षक कंवरपाल सिंह, उ.नि. संदीप कुमार, उ.नि. कृष्ण कुमार, स.उ.नि. (कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी) अमित राजौरा, हे.का. विनोद कुमार, हे.का. रीतू ढाका और का. हरिओम कुमार।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़