स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र घायल
अलापुर में स्कूल बस की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र ईशान त्रिवेदी घायल हो गया। घटना के समय बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी।
परिजनों ने घायल छात्र को निजी चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया।
अलापुर। स्कूल बस की टक्कर लगने से स्कूटी सवार छात्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को उपचार के लिए ले गए। नगर के स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी बीच गांव संजरपुर के पास बदायूं की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार छात्र ईशान त्रिवेदी 19 वर्ष पुत्र सुनील त्रिवेदी निवासी वार्ड तीन अलापुर को बस ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत