अलापुर। उपरैला निवासी छात्र का शव दूसरे दिन शुक्रवार को घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर सोत नदी में मिल गया है। पीएसी और गोताखोरों की टीम ने शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उपरैला निवासी 10वीं का छात्र सुमित कुमार (16) पुत्र पंकज माथुर अपने दोस्तों के साथ गांव के पास नदी में बृहस्पतिवार को नहाने गया था। नदी में कूदने के काफी देर तक जब वह वापस नहीं निकला तो साथियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को पीएसी की फ्लड टीम मोटर वोट की सहायता से गोताखोरों के साथ मिलकर छात्र का शव नदी से ढूंढ निकाला। घटना स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर उग़ैनी गांव के पास नदी से शव मिला।
इंडियन टीवी न्यूज
( बदायूं जिला )
रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत