सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रही है
जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा तत्काल वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
जिसके सम्बन्ध में एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार यादव द्वारा दी गयी बाईट।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़