सहारनपुर के विधानसभा प्रभारी से अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग करती हुई महिला योगी जी से मिलने पहुंची
स्वयं को कतीय रूप से एक पार्टी के विधानसभा प्रभारी बताने वाले एक पार्षद व उसके साथियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में दर्ज मूकद्दमो तथा अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगती एक महिला सपना कोहली द्वारा मुख्यमन्त्री से मिलकर उन्हें प्रार्थनापत्र देने के लिए पहुचने पर सभा स्थल में उपस्तिथ वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला की बात सुन उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही करने की बात कही।
सहारनपुर: मुख्यमन्त्री के जनपद आगमन के दौरान एक पार्षद ओर उसके साथियों से त्रस्त एक महिला सपना कोहली ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित प्रार्थना पत्र में पार्षद को इंगित करते हुए मांग की की अभिषेक, सन्नी चुघ ओर उसके संगठित कई लोग ज़मीनों पर कब्जे व अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहते है सपना कोहली ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त अभिषेक पर कई मुकद्दमे दर्ज है जिनकी प्रति भी संलग्न करने का प्रार्थना पत्र में हवाला दिया गया, प्रार्थना पत्र में महिला सपना कोहली द्वारा अपने पति की हत्या इन लोगो के द्वारा किये जाने व अपनी जान की सुरक्षा की भी मांग करते है कहा गया कि इन आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के साथ गैंगस्टर लगाने का भी अनुरोध किया, महिला के अनुसार सभा स्थल में उसकी भेंट मुख्यमन्त्री से नही हो सकी परन्तु वरिष्ठ अधिकारियों ने उसकी बात सुन कर प्रार्थना पत्र लेकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़