सहारनपुर बेहट तहसील के मिर्जापुर का
कार सवारों ने छात्रों पर की फायरिंग..!! लाठी डंडों से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल
बेहट सहारनपुर थाना मिर्ज़ापुर इलाके के खुशहालपुर के पास छात्रों पर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से कुछ लोग बेरहमी से छात्र को लाठी डंडों से पीट रहे है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों के ख़ौफ़ के कारण वे पास जाने का साहस नहीं जुटा पाए। छात्र पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़