आवेदक का नाम – अनिल कुमार खरे पिता श्यामा चरण खरे उम्र 60 वर्ष , निवासी ग्राम ग्राम आलमपुर तहः पलेरा जिला टीकमगढ़
व्यवसाय – सहायक शिक्षक माध्यमिक विद्यालय बेला तहसील पलेरा
आरोपियों के नाम
1- कैलाश कुमार खरे सहा0 शिक्षक सीएम राईज स्कूल पलेरा
2-शंकरलाल कटारे भृत्य माध्यमिक विद्यालय टोरिया
ट्रैप दिनांक-09-09-2025
घटनास्थल – सीएम राईज स्कूल पलेरा
रिश्वत राशि- 01 लाख रुपये
विवरण – आवेदक को उनकी शाला का प्रभार नहीं लेने के आरोप में जनवरी 2023 में निलंबित किया गया था एवं जुलाई 2023 को बहाल किया गया था आवेदक के निलंबन अवधि के शेष वेतन का भुगतान उसके खाते में करवाने के एवज में अनावेदक गण द्वारा 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी आवेदक द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त सागर में शिकायत करने के पश्चात आवेदक के आवेदन पत्र के सत्यापन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षक रंजीत सिंह को आदेशित किया गया सत्यापन के दौरान आरोपीगण ने आवेदक से 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई एवं मंगलवार तक 01 लाख रुपए लेने को सहमत हो गए जिन्हें आज दिनांक को एक लाख रुपए रिश्वत रिश्वत राशि ग्रहण करते रंगे हाथों ट्रेप किया गया अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
ट्रैपकर्ता अधिकारी- निरीक्षक रंजीत सिंह
ट्रैप टीम – निरीक्षक कमल सिंह उईके, एवं ट्रैप दल