अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज़
मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 9 सितंबर जिले के बिछमा थाना क्षेत्र में
बिछमाँ- भनऊ घाट मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गईl इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया l
हादसे का शिकार हुए टेंपो चालक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर चौकी ज्योति चौराहा निवासी रघुनाथ पुत्र कुंवर पाल के रूप में हुई हैl रघुनाथ टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थेl
यह हादसा उसे समय हुआ जब रघुनाथ एक सवारी को छोड़कर वापस लौट रहे थेl
उनके आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी रघुनाथ समय पर अपने टेंपो को रोक नहीं पाए और उनका टेंपो तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा l टक्कर इतनी भीषण थी की टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह छटग्रस्त हो गया और रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गईl
हादसे की खबर सुनकर रघुनाथ के परिवार में मातम छा गया सूचना मिलने पर बिछमा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीl पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाl पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही हैl