नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
सिविल सर्जन को सौंपा पत्र, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर जताई चिंता
हजारीबाग: ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका और भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की खराब व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए सिविल सर्जन को एक पत्र सौंपा। उन्होंने पत्र में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
शेफाली गुप्ता ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पत्र सौंपने के दौरान बिजुल देवी, उमा पाठक, भानुमती, नगीना तिवारी, रानी शुक्ला, सुरेश, सुबोध, तरुण कशेरा, आशीष कुमार, अमन शुक्ला, आशीष, बिट्टू और संदीप समेत कई लोग मौजूद थे।
हेडिंग
सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर बीजेपी नेत्री शेफाली गुप्ता ने सिविल सर्जन को सौंपा पत्र
हजारीबाग: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर शेफाली गुप्ता ने उठाई आवाज
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी प्राथमिकता, सुधार के लिए निरंतर प्रयास होगा जारी – शेफाली गुप्ता