ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र
पखांजूर – 7 सितंबर को क्रांतिकारी विचार मंच इकाई – पखांजूर द्दारा स्कूली छात्र – छात्राओं के लिए शहीद गैंद सिंह स्मारक भवन में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया था ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के तौर पर संजीव वैष्णव बी.एम.ओ.सिविल अस्पताल पखांजूर,देवव्रत शील बी.ओ.कोयलीबेड़ा,आदिवासी,छात्र,युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश नुरूटी,बौद्ध समाज अध्यक्ष धनराज बामबोड़े,प्राचार्य लाइफ़ अकेडमी पखांजुर,संगीत डायरेक्टर आराधना स्कूल पखांजूर और तमाम शिक्षकों की उपस्थिति में क्रांतिज्योति सावित्री फुले की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई ! मंच का संचालन कृष्णपाल राणा ने किया ! विषय – समाज में व्याप्त अंधविश्वास को कैसे दूर करें – सभी ने बहुत ही अच्छे तरीके से इस विषय पर अपनी बात रखी ! और बताया कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास को शिक्षा,वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक सोच से दूर किया जा सकता है ! कार्यक्रम में 29 प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1. समीरन दत्ता लाइफ़ अकेडमी पखांजूर 2. ख़ुशी मंडल आराधना कॉन्वेंट स्कूल पखांजूर 3. संगीता मंडल श.उ.मा.वि.बाड़दा 4.स्नेहा बरई स्वामी आत्मानंद स्कूल हरनगढ़ (हिंदी) 5.शिल्पा मंडल स्वामी आत्मानंद स्कूल हरनगढ़ (अंग्रेजी) इन टॉप 5 प्रतिभागियों को क्रांतिज्योति सावित्री फुले अवॉर्ड से सम्मनित किया गया और बाकी सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम में क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर ने समाज सेवा और सर्पमित्र जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए धीरेंद्र मंडल को अवॉर्ड देकर सम्मनित किया !