जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक दतिया
सूरज कुमार वर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी बडोनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक श्री धीरेन्द्र मिश्रा थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
विगत माह थाना जिगना क्षेत्र में घटित लूट की घटना में फरार चल रहे शेष आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं लूटा गया माल बरामद किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 27/08/2025 को फरियादी जसवंत सिंह परिहार पुत्र स्व. श्री रोशन सिंह परिहार, उम्र 61 वर्ष, निवासी ग्राम विलोनी (हाल प्रिय दर्शनीय कॉलोनी, रामलला मंदिर के पास, दतिया), जो ग्राम हथलई समिति प्रबंधक हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात 02 आरोपियों ने कट्टा दिखाकर उनके बैग से नगद ₹55,222, पीओएम मशीन, संस्था का रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज लूट लिए। उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
मुखबिर सूचना पर थाना जिगना पुलिस द्वारा आज दिनांक 10/09/2025 को फरार आरोपी अजय उर्फ अज्जू पुत्र कप्तान सिंह चोहान, निवासी ग्राम पठारी को ग्राम डांगकरैरा के पास से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी
सागर पुत्र मनीराम अहिरवार (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पठारी) के साथ मिलकर दिनांक 27/08/2025 को उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी अजय चोहान से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा राउंड, लूटे गए ₹17,000 नगद एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका – इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रचना माहोर, थाना प्रभारी जिगना
एवं उनकी टीम, आर.822 धर्मेन्द्र यादव (थाना कोतवाली), आर.778 देवेश शर्मा (थाना कोतवाली), आर.522 गोविन्द प्रताप, आर.296 मोहर सिंह, आर.09 सतीश शर्मा, आर.679 धर्मेन्द्र राजावत, आर.349 कमलेश नागर, म.आर.935 मन्जू रजक की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव