शामली। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति मोबाइल पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
शनिवार को जैन कन्या इंटर कॉलेज के पास चेकिंग व गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जो छात्राओं पर अश्लील इशारे और छींटाकशी कर रहा था। मौके पर ही आरोपी को दबोचकर महिला थाना ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जिला क्राइम रिपोर्टर – तल्हा मिर्जा, शामली