नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र। सर्किट हाउस चुर्क में पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता करते हुए मंत्री, मत्स्य विभाग उ0प्र0 शासन डाॅ. संजय कुमार निषाद बोले बीएलओ बहुत बदमाश होते हैं। सोनभद्र में कहा- राहुल गांधी मोदी-योगी से लड़कर थक गए तो चुनाव अयोग से लड़ने लगे।
सोनभद्र में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी मोदी-योगी से लड़ते-लड़ते थक गए हैं। अब वे चुनाव आयोग से लड़ रहे हैं। अगर मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं है तो उसके लिए बीएलओ जिम्मेदार हैं, सभी बीएलओ पिछली सरकार के समय के हैं, सब उन्हीं की बदमाशी है। संजय निषाद ने अधिकारियों के साथ बैठक करके सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही सोनभद्र के विवेकानंद प्रेक्षागृह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ और मत्स्य विभाग के लाभार्थियों और सरकारी समितियों के लोगों के साथ बैठक की। निषाद ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, बीमा योजना और उत्तर प्रदेश की निषाद राज बोर्ड योजना की विभागीय समीक्षा की। साथ ही कहा कि मत्स्य विभाग महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रहा है। आठ जिलों में केज कल्चर के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। बोले- अखिलेश का बयान लोकतंत्र के लिए घातक अखिलेश यादव के वोट चोरी नहीं रुकी तो भारत का हाल नेपाल जैसा होगा वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसा बयान लोकतंत्र के लिए घातक है। हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। अखिलेश यादव के बयान की अभी सोना खरीद लो नहीं तो दिवाली पर 2 लाख तोला हो जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि उनके पास धन है तो खरीद लें। गरीबी किसने बढ़ाई है सब जानते हैं। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट क्या कहती है। गरीबी मोदी ने हटाई है, अर्थव्यवस्था अब मजबूत हो रही है।शिश्रतों के लिए तीर्टनी अनिवार्य करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का फैसला है, सभी को इसे मानना होगा। संजय निषाद ने सोनभद्र में पत्रकारों से बातचीत की।बिहार में निषाद पार्टी बढ़ाएगी सक्रियता संजय निषाद ने कहा- हाल में ही संपन्न हुए दिल्ली में पार्टी के अधिवेशन में सभी सहयोगी दलों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया है न कि ताकत दिखाई है। आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ रणनीति बनाई जाएगी। बिहार में भी निषाद पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी। वहां बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना है।
इस मौके पर जितेंद्र निषाद, लालू निषाद, परमिला निषाद, श्रीकान्त निषाद, विमलेश निषाद, धर्मेंद्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।