✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
यश पाठक के निर्देशन में स्कूली छात्रों को मिला निःशुल्क छाता, बच्चों और अभिभावकों ने जताया आभार
कटनी।।विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के पुत्र एवं फ्रेंड्स ग्रुप के संचालक यश पाठक के निर्देशन पर निःशुल्क छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरसात के मौसम में स्कूली बच्चों को कठिनाइयों से राहत दिलाने की इस पहल का छात्र-छात्राओं ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।नेताओं व कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा, वरिष्ठ नेता गुरुदीप सिंह बेदी, युवा मोर्चा महामंत्री भोले मिश्रा, समाजसेवी किशन अग्रवाल, संजू परहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्रों में उत्साह, अभिभावकों ने जताई खुशी। छाता वितरण के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने कहा बरसात में भीगकर स्कूल आना बहुत मुश्किल हो जाता था, अब हमें बड़ी सुविधा मिलेगी। यश भैया ने हमारे लिए जो किया है, हम उसके लिए आभारी हैं
अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों के भविष्य की चिंता को दर्शाता है।विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यश पाठक जी द्वारा छात्रहित में किए गए ऐसे कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणा और सहूलियत दोनों हैं। शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए यह एक सराहनीय कदम है। कैमोर मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने कहा की छात्रों की सुविधा और शिक्षा के लिए फ्रेंड्स ग्रुप निरंतर तत्परता से समय समय पर छात्रों के लिए कार्य कर्ता रहा है। छात्र ही देश का भविष्य हैं। उनका ध्यान रखना, उन्हें सुविधा देना यस पाठक जी अपना कर्तव्य मानते है संजय सत्येंद्र पाठक जी की प्रेरणा लेकर यह परम्परा को यस पाठक जी आगे बढा रहे है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस आयोजन से न केवल छात्रों बल्कि पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। बारिश के मौसम में अब बच्चे सुरक्षित तरीके से विद्यालय आ-जा सकेंगे। क्षेत्र के लोग इस पहल को “युवाओं द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का श्रेष्ठ उदाहरण मान रहे हैं।