बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव मे विराट इनामी दंगल का आयोजन,किया गया जिसमें पहलवानों ने दावपेंच दिखाया है। वही महिला व पुरुष पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही है।
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव का है।
जिसमें बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव में ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह एवं ग्राम वासियों के सहयोग से पितर पक्ष के नवमी के दिन हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंगलवार की दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विराट इनामी दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांवपेच दिखाया, दंगल के आयोजन में दूर दराज से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाया, जिसमें हरियाणा,दिल्ली, झांसी, बांदा, महोबा, प्रयागराज, चित्रकूट, मरका एवं क्षेत्रीय पहलवानों ने दांव पेंच दिखाया है। जिसमें आए हुए अतिथियों के द्वारा पहलवानों पर जमकर इनाम लगाया, वही पहलवानों ने भी समय-समय पर दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया है। वहीं अंतिम कुश्ती महिला पहलवान व पुरुष पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिला, जिसमें महिला पहलवान विजई रही। अगर देखा जाए तो महिला पहलवान व पुरुष पहलवान की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह यादव ,शिव बहादुर यादव, ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह, पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, ब्रजमोहन सिंह लाला कुचेंदू वाले, सभासद कुलदीप सिंह, दुर्गेश सिंह गौतम, राजेश पहलवान,शिव विलास, अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, नंदू सहित अन्य पहलवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट